सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dauria Cricket Club defeated Ghanghora team by four wickets.

Mahoba News: दौरिया क्रिकेट क्लब ने घंघौरा टीम को चार विकट से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 09 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dauria Cricket Club defeated Ghanghora team by four wickets.
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत घंघौरा में चल रहे बांके बिहारी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को घंघौरा क्रिकेट क्लब व दौरिया क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। दौरिया क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
Trending Videos

दौरिया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी घंघौरा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौरिया क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 95 रन बनाए और चार विकेट से मैच जीता। मैच में अंपायर की भूमिका जितेंद्र व अजेंद्र ने निभाई जबकि कमेंट्री हिमांशु ने की। स्कोरर दुष्यंत रहे। इस मौके पर आयोजक हेमंत, जीतेंद्र, किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed