{"_id":"6988da29ba2b78805f0cea84","slug":"mla-in-hiding-former-mp-begins-meditation-mahoba-news-c-225-1-mah1002-122289-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विधायक अज्ञातवास पर, पूर्व सांसद ने शुरू की साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विधायक अज्ञातवास पर, पूर्व सांसद ने शुरू की साधना
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08 एमएएचपी 10 परिचय-पूर्व सांसद की ओर से फेसबुक पर की गई पोस्ट। स्रोत: फेसबुक
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुए विवाद का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। एक ओर विधायक अज्ञातवास पर हैं तो वहीं अब तक विधायक बेटे के पक्ष में बयान देकर डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में लगे पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने अचानक ही साधना शुरू कर दी है। देर शाम उन्होंने जनपद बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना का वीडियो शेयर किया।
जिले के दौरे पर 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आए थे। जब वे एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम से निकलकर अन्य कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी छतरपुर रोड पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ मिलकर उनका काफिला रोक लिया था। यहां पर उन्होंने जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें खराब किए जाने का मामला उठाया था। सड़क पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद से शुरू हुआ विवाद रोजाना नए मोड़ पर पहुंच रहा है। विधायक के कई वीडियो वायरल हुए। इनमें एक वीडियो में मुख्यमंत्री को भी रोकने की बात कही, तब मामला और हाई लाइट हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक को अनुशासनहीनता के संबंध में नोटिस दिया। नोटिस मिलने की खबरों के बीच विधायक बृजभूषण अज्ञातवास पर चले गए हैं। चरखारी आवास पर उनसे मिलने पहुंच रहे लोगों को विधायक के आवास से बाहर होने की बात बताई जा रही है, लेकिन वे कहां हैं? इस सवाल का कोई जवाब नहीं मिल रहा है। मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर भी उनसे संपर्क नहीं हो रहा है। एक दिन पहले पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बयान जारी करके कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई बयानबाजी के लिए उन्हें डांटा था। इसके बाद से वह घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। शनिवार को पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगी थी और कहा था कि जुबान फिसलने के चलते उनके विधायक बेटे योगी जी को रोकने की बात कह गए जबकि वे कुछ और कहना चाहते थे। इस तरह से उन्होंने अपने विधायक बेटे का बचाव किया और मंत्री स्वतंत्रदेव पर निशाना साधते हुए उनके मुख्यमंत्री के साथ घूमने पर सवाल खड़ा किया था। पार्टी के संविधान को सर्वोच्च बताते हुए उन्होंने मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को भी अनुशासनहीनता संबंधी नोटिस जारी किए जाने की मांग प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की।
लगातार वायरल हो रहे वीडियो व सोशल मीडिया पोस्ट से मामला और गर्म होता जा रहा है। इसी बीच रविवार को पूर्व सांसद ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर हलचल मचा दी। उन्होंने लिखा कि मैं तीन दिन की साधना में हूं। मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। कृपया फोन न करें। पूर्व सांसद के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि जनता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। जनता की सेवा करें, यही असली मौन धारण है। कई लोगों ने बिना विघ्न के अनुष्ठान संपन्न होने की पूर्व सांसद को शुभकामनाएं दीं। शाम को पूर्व सांसद ने बाराबंकी-रामनगर स्थित लोधेश्वर महोदव का जलाभिषेक करते हुए वीडियो जारी किया। इसमें भक्ति में लीन हाेकर आरती करते नजर आ रहे हैं।
-- -- -- -- -- --
लोधी एकता की बात करने वाले 800 लोधी इकट्ठे करें, तो नाक रगड़ते आऊंगा
महोबा। मंत्री-विधायक विवाद गहराने के साथ ही लोधी समाज की एकता की बातें सोशल मीडिया पर खूब चल रही हैं। इसी बीच चरखारी विधानसभा क्षेत्र के ही ग्राम गौरहारी के पूर्व प्रधान राजू राजपूत ने एक वीडियो जारी करके विधायक बृजभूषण राजपूत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक के नौ वर्ष के कार्यकाल में चरखारी क्षेत्र को कुछ खास नहीं मिला। उन्होंने विधायक पर समाज के लोगों को आपस में लड़वाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोधी एकता की बात करने वाले समाज के बड़े लोग कह रहे हैं कि समाज इकट्ठा हो जाने पर भाजपा को नुकसान हो जाएगा, तो उन्हें याद रखना चाहिए कि हम भी लोधी हैं। जब हमारे परिवार पर मुकदमा लिखवाए जा रहे थे, तब वे क्यों चुप रहे। हम लोगों को रास्ते से उठाकर जेल भेजा गया। हम भी लोधी समाज के थे। तब तो हमारी याद नहीं आई। हमने जिसको प्रधान बनवाया, उसी से एससीएसटी एक्ट लगवा दिया। पूर्व प्रधान राजू ने विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता की हनक में कई लोगों को अपराधी बना दिया। लोधी एकता की बात करने वाले यदि 800 लोधी एकत्र करके बता दें तो मैं राजू पूर्व प्रधान गौरहारी, गौरहारी से दंडवत यात्रा करके विधायक आवास तक में नाक रगडूंगा। तीन दशक से महोबा के लोधी आतंक झेल रहे हैं। कोई लोधी राजनीति में बढ़ता है तो उस पर मुकदमा लिखा दिया जाता है। उन्होंने विधायक पर जमीन कब्जाने सहित अनेक गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
Trending Videos