{"_id":"6988d8df2e42885bb001dab4","slug":"married-woman-dies-fir-registered-against-husband-and-three-others-for-dowry-death-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-122303-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के बुधौरा गांव में शनिवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पति समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के ढहारी गांव निवासी नरेश अहिरवार ने अपनी बहन पुष्पा (28) की शादी चार मई 2024 को बुधौरा गांव निवासी अरविंद अहिरवार के साथ की थी। आरोप है कि पुष्पा ने दहेज उत्पीड़न होने की बात परिजनों को बताई। शनिवार की रात महिला कीमौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को दी गई।
भाई नरेश ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति अरविंद, ससुर भवानीदीन व ननद सुदामा के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपियोंं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos