सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Exploitation of traders in the name of GST

Mahoba News: जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का हो रहा शोषण

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 09 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of traders in the name of GST
फोटो 08 एमएएचपी 12 परिचय-बैठक में बोलते प्रांतीय अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
महोबा। प्रांतीय कर अधिवक्ता संघ की 64वीं प्रदेश स्तरीय बैठक व सेमिनार का आयोजन रविवार को शहर के आल्हा चौक स्थित एक होटल में हुआ। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कर अधिवक्ता संघों से आए वकीलों ने जीएसटी की विसंगतियों को लेकर अपनी भड़ास निकाली। कहा कि जब तक अधिकारी जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का शोषण करते रहेंगे व्यापार प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता।
Trending Videos

प्रांतीय अध्यक्ष आरपी यादव ने कहा कि जनपद महोबा में खनिज का कारोबार होता है। यहां के अधिवक्ताओं ने जो समस्याएं रखी उनको दर्ज कर लिया है। प्रदेश स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जीएसटी विसंगतियों के मुद्दे रखे जाएंगे। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुलभ सक्सेना ने कहा कि जीएसटी एक सरलीकृत कर की योजना देश के प्रधानमंत्री ने लागू की लेकिन कुछ अधिकारी इसका गलत प्रयोग कर रहे हैं। जिसके लिए शासन स्तर पर मामला रखा जाएगा। व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने रॉयल्टी का पांच गुना पुराने वर्ष में असिस्टमेंट का नोटिस भेजने पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उस पर जल्द लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के कर अधिवक्ता प्रांजल शुक्ला ने प्रदेश भर से आए वकीलों की जीएसटी समस्याओं को सुनकर उनका तर्क संगत विधिक जवाब दिया। एडिशनल कमिश्नर झांसी जोन डीके सचान ने कहा कि व्यापारियों की रीढ़ अधिवक्ता होते है जो भी समस्याएं बार व जीएसटी अफसरों के बीच उठाई गई उनका निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा। बैठक में गोंडा, चित्रकूट, प्रयागराज, बलिया समेत कई जिलों के अधिवक्ताओं ने भी जीएसटी की धारा 73 और 74 की नोटिस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। इस मौके पर कर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हृदेश गुप्ता, बीडी गुप्ता, प्रदीप चंद्र गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर शिखा सिंह, बृजेंद्र गुप्ता, निहाल अहमद, प्रभात तिवारी, श्रीकांत पुरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed