फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DCM crashes into truck parked by the highway; driver injured

Mahoba News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, चालक घायल

Fri, 10 Jul 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
DCM crashes into truck parked by the highway; driver injured
फोटो 10 एमएएचपी 19 परिचय-स्टेशन मोड़ कबरई के पास खड़े ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई डीसीएम। संवाद
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कस्बा कबरई के स्टेशन मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से डीसीएम घुस गई। हादसे में चालक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। सुमित, विवेक, मुन्ना आदि का कहना है कि हाईवे पर सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आरोप है कि पूर्व में भी ऐसे हादसों में कई लोगों की जान गंवा चुके हैं लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से न तो प्रभावी निगरानी की जा रही है और न ही सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा रही है। उधर, थानाध्यक्ष निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक चालक के घायल होने की सूचना मिली थी। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed