{"_id":"6a5132afb9526c64a50b3a66","slug":"farmers-will-get-certified-seeds-at-half-price-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126948-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसानों को आधी कीमत पर मिलेगा प्रमाणित बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसानों को आधी कीमत पर मिलेगा प्रमाणित बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को आधी कीमत पर मिलेगा प्रमाणित बीज
महोबा। खरीफ सीजन की बोआई के बीच कृषि विभाग ने किसानों को बड़ी राहत दी है। जिले में दलहन, तिलहन व श्रीअन्न के प्रमाणित बीज 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि प्रमाणित बीजों से फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता बेहतर होती है। ये बीज जिले के सभी विकास खंडों पर स्थित बीज गोदामों पर उपलब्ध हैं। निशुल्क मिनी किट में मूंग, उड़द, अरहर, तिल, सांवा, रागी, कोदो, बाजरा के बीज शामिल हैं। इनका वितरण विभागीय पोर्टल पर बुकिंग और चयन के बाद किया जा रहा है। लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर ई-लॉटरी से लाभार्थियों का चयन होगा। किसान समय रहते योजना का लाभ उठा सकते हैं। (संवाद)