{"_id":"6a51343b521c8b704300581f","slug":"demanding-a-bundelkhand-state-for-the-development-of-the-region-is-our-right-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126969-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: क्षेत्र के विकास के लिए बुंदेलखंड राज्य की मांग करना हमारा अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: क्षेत्र के विकास के लिए बुंदेलखंड राज्य की मांग करना हमारा अधिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग करना हमारा अधिकार है। पूर्व सांसद शुक्रवार को कस्बे के अमरगंज बस स्टैंड के समीप नजर बाग में आयोजित अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक में बोल रहे थे।
पूर्व सांसद ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य की मांग लंबे समय से चल रही है। चरखारी रियासत की पांच तहसीलों में से चार मध्य प्रदेश में हैं। अलग राज्य बनने से हम फिर से एक हो सकेंगे। अब हमारी मांग देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से है। पूर्व सांसद ने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन व विकास की असमानता जैसी चुनौतियां हैं। क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए अलग बुंदेलखंड राज्य गठन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
कहा कि शीघ्र ही बुंदेलखंड राज्य निर्माण जन आंदोलन के तहत जनजागरण अभियान, हस्ताक्षर अभियान, जनसंवाद व सोशल मीडिया के माध्यम से शांतिपूर्ण लोकतांत्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जाहिद हुसैन, करीम खान, गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद अजीज, करामत बेग, शकील महमूद मौजूद रहे।