{"_id":"6a7b6a4d91f5bcfab508f1f5","slug":"fir-registered-against-a-young-man-for-obscene-acts-towards-a-female-teacher-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127869-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा जैतपुर के एक इंटर काॅलेज की शिक्षिका को लगातार परेशान करने और अश्लील हरकतें किए जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
जनपद बांदा के एक गांव निवासी शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कस्बा जैतपुर के एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। किराये का मकान लेकर वह विद्यालय में शिक्षण कार्य करा रही है। कस्बे का धीरज पिछले दो साल से उसे परेशान कर रहा है। वह रास्ते में आते-जाते समय अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की कोशिश करता है। सामाजिक गरिमा को देखते हुए उसने परिजनों के माध्यम से उसे समझाने का प्रयास किया। कुछ दिन तक तो वह शांत रहा, लेकिन इसके बाद फिर हरकतें शुरू कर दीं। आठ अगस्त को वह सब्जी लेने मंडी गई तो आरोपी वहां पहुंच गया और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की कोशिश की। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
उधर, सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार सिंह का कहना है कि अध्यापिका ने युवक पर अश्लील हरकत करने, पीछा करने व अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। तहरीर के आधार पर आरोपी धीरज मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।