{"_id":"6a7b6dec1944f431e60a13d5","slug":"four-thieves-arrested-in-police-encounter-two-shot-in-the-leg-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127857-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पुलिस मुठभेड़ में चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पुलिस मुठभेड़ में चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 03 परिचय-मुठभेंड में गोली लगने से घायल दो आरोपियों को अस्पताल ले जाती पुलिस। स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के ऑफीसर्स कॉलोनी में नौ दिन पहले बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व लाखों के जेवर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, जेवर और तमंचे बरामद किए हैं। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी चचलेंद्र कुमार दो अगस्त की शाम छह बजे परिवार समेत पैतृक घर जनपद हमीरपुर गए थे। तीन अगस्त को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। मकान से 20 हजार की नकदी, सोने का पेंडिल, झुमकी, दो अंगूठी, दो हार, दो चेन, दो कील, कमरपेटी, दो जोड़ी पायलें, एक पतली पायल, चार जोड़ी बिछिया, सात चांदी की चूड़ी, बच्चे की हाय, चार जोड़ी चूड़ी, बच्चे की करधनी, छह चांदी के सिक्के व एक कैमरा गायब था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की थीं। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी पठा रोड पर पुलिया के पास बैठकर चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। इस पर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय और सर्विलांस प्रभारी शिवप्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी होने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जबाव में पुलिस ने भी गोली चलाई जो आरोपी यासीन उर्फ घोड़ा निवासी कांशीराम कॉलोनी व वारिस निवासी मिल्कीपुरा के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी करके दो अन्य आरोपी नईम निवासी बिच्छूपहाड़िया और पीयूष राजपूत निवासी पवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो अन्य साथी अभि राजपूत व विपिन राजपूत निवासी चुरबरा के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी के कुछ सामान को गलाकर बेच दिया था। शेष सामान और नकदी को आपस में बांटने के लिए वह एकत्र हुए थे। अभि व विपिन अपना हिस्सा पहले ले चुके थे। साथ ही रात में वह एक अन्य मकान में चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,500 रुपये की नकदी, जेवर, दो मोबाइल, दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए हैं। सीओ सिटी रविकांत गोंड ने बताया कि वारिस पर 15 व यासीन पर सात मुकदमे में दर्ज हैं। गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल भेजा गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।