{"_id":"6a7b6ad60e8ff628200c7a85","slug":"fir-registered-against-a-young-man-for-obscene-acts-towards-a-female-teacher-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127873-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिससे हुआ विवाद, उसका प्राथमिकी में नाम ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिससे हुआ विवाद, उसका प्राथमिकी में नाम ही नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। थाना महोबकंठ के पिपरी गांव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में नया मोड़ आया है। जिस युवक से विवाद हुआ उसका प्राथमिकी में नाम ही नहीं है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पिपरी निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू नौ अगस्त की रात अनुसूचित जाति की बस्ती की ओर घूम रहा था तभी गांव के युवक से उसका विवाद हो गया। कुछ देर बाद वह सीसी रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। गांव के प्यारेलाल ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी कि उसका बेटा ध्रूराम व गांव का धर्मेंद्र शराब के नशे में गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को धर्मेंद्र सड़क पर बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई थी जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
मृतक की पत्नी संतोषी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति घर से पंचायत भवन की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही स्वतंत्र, बृजेंद्र व सुरेंद्र राजपूत ने पुराने मुकदमे की रंजिश में पति के साथ मारपीट की और मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी लिखी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।