{"_id":"6a528ebd2a1d6e9699031d24","slug":"formation-of-bundelkhand-state-will-boost-economic-progress-former-mp-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126987-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड राज्य बनने से बेहतर होगी आर्थिक प्रगति : पूर्व सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड राज्य बनने से बेहतर होगी आर्थिक प्रगति : पूर्व सांसद
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 15 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में अलग बुंदेलखंड राज्य को लेकर लोगों से संवाद करते पूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़/पनवाड़ी। पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गंगाचरण राजपूत ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मुहिम के तहत शनिवार को कुलपहाड़ और पनवाड़ी पहुंचे। उन्होंने गोंदी चौराहा व बस स्टैंड पर लोगों से संवाद करते हुए कहा कि बुंदेलखंड राज्य बनने से इस क्षेत्र की आर्थिक प्रगति बेहतर होगी। किसानों को उपज का बेहतर लाभ मिलेगा और उद्योग धंधे लगेंगे। इसके लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया जाएगा।
पूर्व सांसद ने कहा कि धरना प्रदर्शन, सड़क जाम जैसे परंपरागत विरोध प्रदर्शन से बुंदेलखंड के लोगों को ही परेशानी होगी। इसलिए इस बार लड़ाई वैचारिक स्तर पर लड़ी जाएगी। कहा कि बुंदेलखंड में उद्योग को बिल्कुल भी बढ़ावा नहीं दिया गया, इससे बेरोजगारी है। लोगों को बेकार के मुद्दों में उलझाया जा रहा है। मुख्य अर्थव्यवस्था कृषि पर टिकी हुई है और किसानों को ही कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। बुंदेलखंड राज्य बनने से बदहाल आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इससे लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाएंगे। शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे उन्नति की नींव रखी जा सकती है। इस मौके पर कमालपुरा प्रधान मनोज राजपूत, कुलपहाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, सभासद महेंद्र यादव, राजा यादव आदि मौजूद रहे।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर हुंकार भरी। कहा कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र की जनता एकजुट होकर इस मांग को निर्णायक रूप से उठाए। उन्होंने कहा कि बहुत सहा है अब नहीं सहेंगे, बुंदेलखंड राज्य लेकर रहेंगे। यहां पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल राजपूत, जयप्रकाश नायक, मनोज पटेल, नरेंद्र चतुर्वेदी, मुरलीधर श्रीवास आदि मौजूद रहे।