सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gas agency offices closed, emphasis on online booking

Mahoba News: गैस एजेंसी कार्यालय बंद, ऑनलाइन बुकिंग पर जोर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gas agency offices closed, emphasis on online booking
विज्ञापन
महोबा। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़ को रोकने के लिए नया पैंतरा खेला गया है। भीड़ न हो और किल्लत जैसी स्थिति न दिखे, इसके लिए गैस एजेंसियों ने अपने कार्यालयों पर ताला डाल दिया है और उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग पर ही गैस सिलिंडर मुहैया कराने को कहा जा रहा है। इसके लिए अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। उपभोक्ता ऑनलाइन ऐप, फोनपे, गूगल पे, पेटीएम जैसे प्लेटफॉर्म से भी गैस बुक कर रहे हैं।
Trending Videos



अब तक ऑनलाइन बुकिंग नंबर न लगने के चलते एलपीजी उपभोक्ता एजेंसियों के ऑफिस पहुंचकर ऑफलाइन पर्ची लेकर गैस लेने के लिए दौड़ रहे थे और उन्हें दो से तीन दिन बाद गैस मिल रही थी। एजेंसियों पर लग रही भीड़ को लेकर शुक्रवार को नया दांव चला गया है। शहर की एक प्रमुख एजेंसी की ओर से कार्यालय बंद कर दिया गया जबकि ग्राहक बाहर खड़े थे। कुछ देर बाद अधिकांश उपभोक्ता लौट गए और ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी जुटाने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि अभी तक ऑनलाइन नंबर पर जिस तरह से उपभोक्ता बुकिंग करते आ रहे हैं, वह व्यवस्था तकनीकी कारणों के चलते काम नहीं कर पा रही थी। ऐसे में उपभोक्ता परेशान थे। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता अपने मोबाइल से फोनपे, पेटीएम व ऑनलाइन ऐप के जरिए गैस बुकिंग करके समय पर गैस सिलिंडर घर पर ही पा सकते हैं।



भोजनालयों पर दिखने लगा असर
महोबा। मुख्यालय में अलग-अलग जगहों पर भोजनालय संचालित करने वालों पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने का असर दिखने लगा है। पहले जहां दिनभर उनके भोजनालय में कुछ न कुछ पकता रहता था, अब उनके यहां गैस बर्नर बंद हो गए हैं और वह भी विकल्प तलाशने में लग गए हैं। संचालक जुगाड़ लगाकर इधर-उधर से सिलिंडर की व्यवस्था कर काम चला रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ऐसा ही चलता रहा तो प्रतिष्ठान कुछ दिनों के लिए बंद भी हो सकते हैं।


प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
महोबा। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 8960200981 जारी कर दिया गया है। अगर किसी उपभोक्ता को समस्या आ रही है तो वह इस नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता है। फोन सुबह दस बजे से पांच बजे तक सक्रिय रहेगा। बताया कि जनपद में गैस सिलिंडरों की पर्याप्त मात्रा है और लगातार कंपनियों से बातचीत कर सिलिंडर मंगाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन के बाद और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद बुकिंग हो रही है। उपभोक्ता फोनपे, पेटीएम के जरिए भी सिलिंडर बुक करा सकते हैं। पहले से चल रही आईवीआरएस बुकिंग प्रक्रिया में कुछ समस्या आ रही है।


ऑनलाइन बुकिंग में हो रही परेशानी
महोबा। शहर के समदनगर निवासी ओमप्रकाश बताते हैं कि ऑनलाइन गैस सिलिंडर बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन नंबर काम नहीं कर रहे हैं। इससे गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। एक-दूसरे से पूछकर बुकिंग का प्रयास किया जा रहा है। इससे किसी तरह एक सिलिंडर मिल जाए।

शहर के छिपयाना मोहल्ला निवासी रामकुमारी ने बताया कि वह पिछले कई दिन से ऑनलाइन बुकिंग के लिए प्रयास कर रही है लेकिन नंबर नहीं लग रहा है। उज्ज्वला गैस सिलिंडर धारक हैं। भीड़ के चक्कर में पता भी नहीं चल पा रहा है कि आखिर किस तरह से गैस सिलिंडर मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed