सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heatwaves wreak havoc in Mahoba, with the maximum temperature reaching 44 degrees.

Mahoba News: महोबा में गर्मी ने किया बेहाल, 44 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Heatwaves wreak havoc in Mahoba, with the maximum temperature reaching 44 degrees.
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर बुधवार की दोपहर प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शाम के समय बादल छाने व हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली।
Trending Videos


बुधवार को सुबह से ही मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू किया। इस दौरान आसमान से आग बरसती रही। शाम के समय बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलीं। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आर्द्रता 28 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा का कहना है कि मौसम एक बार फिर बदला है। आगामी एक-दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed