सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   MP's troubles mount over indecent remarks against PM

Mahoba News: पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में सांसद की मुश्किलें बढ़ीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
MP's troubles mount over indecent remarks against PM
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां उनके खिलाफ कोतवाली महोबा में प्राथमिकी दर्ज की चुकी है। वहीं मामले को लेकर वह लगातार सोशल मीडिया में ट्रोल किए जा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर नकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं।
Trending Videos


तीन दिन पहले सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी स्मार्ट मीटर को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की थी जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई। उसी दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद की बयानबाजी पर आक्रोश जताते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक कार्रवाई होने के बाद भी सपा सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर उनके वीडियो को देखने के बाद उन्हें लोग ट्रोल करते हुए बयानबाजी कर रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया में नकारात्मक कमेंट आने से और वीडियो वायरल होने से समाजवादी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। सोशल मीडिया में सपा सांसद को भाजपा समर्थक सबसे अधिक टारगेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed