सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Investigation begins into allegations against BJP district president, committee records statements

Mahoba News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे आरोपी की जांच शुरू, समिति ने दर्ज किए बयान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into allegations against BJP district president, committee records statements
विज्ञापन
महोबा। भाजपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। पार्टी की एक पूर्व जिला मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर अनैतिक दबाव बनाने समेत कई आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। इस मामले को प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। गठित दो सदस्यीय समिति मंगलवार को महोबा पहुंची। टीम ने दोनोंं पक्षों के बयान दर्ज किए।
Trending Videos

जिले में भाजपा के अंदर मची तकरार अब प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच गई है। पार्टी की पूर्व जिला मंत्री ने फेसबुक लाइव में सीधे तौर पर जिलाध्यक्ष पर पद के बदले अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि जब उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए बात की तो जिलाध्यक्ष ने उनके सामने ऐसी शर्त रखी जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला सुर्खियों में आने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दो सदस्यीय टीम गठित की है। समिति में शामिल उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष कमलावती सिंह व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष संतविलाश शिवहरे ने महोबा आकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन दिन बाद समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी जिसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं महोबा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पत्र भेजकर उन पर लगाए गए निराधार आरोपों की जांच के लिए विशेष समिति गठित किए जाने की मांग की है। ताकि वास्तविक तथ्यों का पता चल सके और सत्य सभी के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed