फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Laborer's daughter selected for the post of Sanskrit Lecturer.

Mahoba News: श्रमिक की बेटी का संस्कृत प्रवक्ता के पद पर चयन

Sun, 12 Jul 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Laborer's daughter selected for the post of Sanskrit Lecturer.
फोटो 12 एमएएचपी 04 परिचय-चयनित संगीता अहिरवार। संवाद
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई के मिरतला गांव में एक श्रमिक की बेटी संगीता का चयन संस्कृत प्रवक्ता के पद पर हुआ है। इस कामयाबी से श्रमिक के घर में जश्न का माहौल है। लोग घर में बधाई देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मिरतला निवासी शिवबरन अहिरवार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी संगीता की पढ़ाई पूरी कराई। संगीता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। संगीता ने गांव के ही परिषदीय विद्यालय से जूनियर हाईस्कूल तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा बालिका इंटर कॉलेज महोबा से अच्छे अंकों में उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

संगीता ने राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई चरखारी से की। इसके बाद स्वामी विवेकानंद कॉलेज से बीएड की परीक्षा पास की। दो दिन पहले आए प्रवक्ता पद के रिजल्ट में संगीता का संस्कृत प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ है। संगीता ने बताया कि माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने शिक्षा ग्रहण करने के लिए दिन-रात मेहनत के साथ पढ़ाई की। इस कामयाबी का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed