{"_id":"697e4bf068741a111c01c8fb","slug":"negwa-and-syawan-won-the-cricket-match-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122047-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नेगवा और स्यावन ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नेगवा और स्यावन ने जीते क्रिकेट मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत घंघौरा में चल रहे बांके बिहारी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले हुए। जिसमें नेगवां क्रिकेट क्लब और स्यावन क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए क्रिकेटप्रेमियोंं की भीड़ जुटी रही।
पहला मैच बिलहरी क्रिकेट क्लब व नेगवां क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। नेगवां क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बिलहरी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेगवां क्रिकेट क्लब की टीम ने आठ ओवर में नौ विकेट खोकर 70 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच स्यावन क्रिकेट क्लब व नगारा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। स्यावन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में नगारा क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवर में 62 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इससे स्यावन क्रिकेट क्लब ने आठ रन से मैच जीता। अंपायर की भूमिका अजेंद्र और आशाराम ने निभाई जबकि कमेंट्री अंकित व रोहित और स्कोरिंग जीतेंद्र ने की।
Trending Videos