सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Political temperature heats up in Mahoba even before assembly elections

Mahoba News: विधानसभा चुनाव सेे पहले ही महोबा में सियासी पारा गर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 01 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Political temperature heats up in Mahoba even before assembly elections
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही वर्ष 2027 में होना है लेकिन चुनाव की आहट के पहले ही जनपद महोबा में सियासी पारा गर्म हो गया है। शुक्रवार को हुए घटनाक्रम से जनपद महोबा पूरे प्रदेश में चर्चा में आ गया। जलशक्ति मंत्री और विधायक के बीच झड़प के बाद दूसरे दलों के नेता मामले में चुटकी ले रहे हैं।
Trending Videos

बुंदेलखंड की राजनीति में अच्छी दखल रखने वाले पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत के बेटे बृजभूषण राजपूत वर्ष 2017 में चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए चरखारी सीट से दोबारा टिकट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में भी बृजभूषण राजपूत ने जीत दर्ज की। उन्होंने वर्ष 2022 में सपा के प्रत्याशी रामजीवन को 41 हजार से अधिक वोटों से हराया था। उनके पिता गंगाचरण राजपूत लोकसभा व राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। गंगाचरण और बृजभूषण राजपूत लोधी समाज का मजबूत चेहरा माने जाते हैं।
चरखारी विधानसभा क्षेत्र लोधी बाहुल है। बृजभूषण राजपूत समय-समय पर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहते हैं। उनके पिता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत भी लंबे समय से राजनीति में हैं। पूर्व सांसद भी जनता की समस्याओं को निराकरण की आगे आते रहते हैं। अब एक बार फिर मंत्री का काफिला रोकने के मामले से चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत चर्चा में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed