{"_id":"697e4701965780d4480ed4d9","slug":"the-mothers-role-is-crucial-in-shaping-her-childs-future-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122045-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बच्चे का भविष्य बनाने \nमें मां की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बच्चे का भविष्य बनाने में मां की भूमिका अहम
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सरोज गोस्वामी ने कहा कि बच्चों को संवारने में मां की प्रमुख भूमिका होती है और मां वह शक्ति है, जो गर्भावस्था से बच्चे में संस्कार लाने का हुनर रखती है।
मातृ सम्मलेन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर हुआ। डॉ. सरोज गोस्वामी ने अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चे का ध्यान गर्भावस्था में दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चे के आध्यात्मिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास का जरिया होता है। रामस्वरूप ने कहा कि परिवार का वातावरण संस्कारिक होना चाहिए। अध्यापक नरेश, पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा ने भी घर व माता के संस्कारों को महत्वपूर्ण बताया। ऋषिका, लाडली, दिव्यांशी, प्रांजलि आदि ने बुंदेली गीत पन्ना का हीरा बनारस का पान... प्रस्तुत किया। इस मौके पर मोनिका, मीना, प्रधानाचार्य देवेंद्र निरंजन, आचार्य उमाशंकर, नरेश, उमाशंकर, रामस्वरूप, रमेश, रामकिशोर, सुरेश प्रमोद, आशीष, श्रीधर, धूराम आदि मौजूद रहे।
Trending Videos