सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Damaged roads, broken pipelines and dried up taps reveal the reality of the scheme.

Mahoba News: क्षतिग्रस्त सड़कें, टूटी पाइप लाइनें व सूखीं टोटियां योजना की बयां कर रहीं हकीकत

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 01 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Damaged roads, broken pipelines and dried up taps reveal the reality of the scheme.
फोटो 31 एमएएचपी 10 परिचय-सलालपुरा गांव की सड़क दुरुस्त न कराए जाने से दिख रहा ऊबड़-खाबड़ मार्ग।
विज्ञापन
महोबा। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले में करीब 1,100 करोड़ की पांच पेयजल परियोजनाएं संचालित हैं लेकिन अभी तक इस योजना का लोगों को भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई गांवोंं में खोदी गईं सड़कें अभी भी क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं पाइप लाइनों में लीकेज हैं। कुछ स्थानों पर टोटियों में टेस्टिंग के बाद आजतक पानी की एक बूंद नहीं टपकी। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। खोदी गईं सड़कें दुरुस्त न कराने और कई गांवोंं में पानी न पहुंचने की समस्या को लेकर चरखारी विधायक व जलशक्ति मंत्री के बीच हुई झड़प के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।
Trending Videos

शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जिले के कई गांवों की पड़ताल की। इसमें कहीं क्षतिग्रस्त सड़कें तो कहीं पाइपलाइन लीकेज और पानी न पहुंचने की समस्या सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कें महीनों से क्षतिग्रस्त हैं। उनकी कोई नहीं सुन रहा है। इससे आवागमन भी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सीन-1
एक माह से तीन जगह टूटी पाइप लाइन
ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत डिगरिया में हर घर नल योजना का बुरा हाल है। एक माह से गांव की पाइपलाइन तीन स्थानों से टूटी है। इससे आधे गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में धवर्रा-सिजवाहा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। आधे गांव में पानी न आने की शिकायत कई बार की गई लेकिन आज तक पाइपलाइन दुरुस्त नहीं हुई। इससे पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। सड़क पर जलभराव होने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
----------------
सीन-2
चार साल पहले बिछाई थी पाइप लाइन, पानी नहीं
ब्लॉक जैतपुर के बछेछरखुर्द गांव में चार साल पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी। सड़कें खोदने के बाद उन्हें आज तक दुरुस्त नहीं किया गया। कनेक्शन देकर घरोंं के दरवाजे स्टैंड लगा दिए गए लेकिन टोटियां नहीं लगाीं। गांव के अशोक, जगत सिंह राजपूत, रामगोपाल, लाल सिंह आदि ग्रामीणोंं ने बताया कि इन टोटियों से चार साल से एक बूंद पानी नहीं आया। टैंकर लगाकर टेस्टिंग की गई थी और फोटो खींच ली गई थी लेकिन आपूर्ति चालू न होने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
----------------
सीन-3
सड़कें खोदी लेकिन कनेक्शन नहीं दिए
ब्लॉक पनवाड़ी के बुड़ेरा गांव में हर घर नल योजना के तहत खोदी गईं सड़कें दुरुस्त न होने से मार्ग दलदल में तब्दील हो गए हैं। इस गांव के मड़ियापुरा के कुछ घरों में कनेक्शन भी नहीं दिए गए। जागेश्वर अहिरवार, गोकुल, गोरेलाल, जानकी आदि ने बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे जलभराव हो रहा है। लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
----------------
सीन-4
उखड़ी सड़कें दे रहीं दर्द
ब्लॉक पनवाड़ी के सलालपुरा गांव में एक वर्ष से सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। पाइपलाइन डालने के बाद टूटी सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे पूरा मार्ग ऊबड़-खाबड़ है। काम कराने वाली संस्था ने सड़कें खोदने के बाद मिट्टी भर दी। इसके बाद दोबारा गांव आने की सुध नहीं ली। अधिकांश घरों में पानी न आने से लोगों को दूर-दराज के जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।
----------------
सीन-5
कई जगह खुले पड़े हैं पाइप
ग्राम पंचायत पिपरी में खोदी गई सड़क अभी भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। इस गांवों के कई मार्गों में अभी तक पाइपलाइन ही नहीं डाली गई। जिन घरोंं में पानी के कनेक्शन हैं, उनके पाइप खुले पड़े हैं। टोटियां न होने के चलते आपूर्ति होने पर पानी बहता रहता है। इस गांव में 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। कभी लीकेज तो कभी पानी न आने से समस्या बरकरार है।
----------------
सीन-6
शिकायत पर भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
ग्राम पंचायत कनकुआं में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क दुरुस्त नहीं हुई। शुरुआती दौर में ही पाइप लाइनोंं में कई स्थान से लीकेज हैं। इससे सड़क पर जलभराव हो रहा है। सड़क कीचड़युक्त हो जाने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणोंं का आरोप है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से कहा गया लेकिन अभी तक सड़क दुरुस्त नहीं हो सकी।
----------------
ग्रामीणों ने बताई योजना की हकीकत
कनकुआं गांव के शिवचरण भास्कर कहते हैं कि 500 मीटर सीसी डालना अभी बाकी है। कई बार अधिकारियों से लिखित शिकायत की गई लेकिन क्षतिग्रस्त मार्ग दुरुस्त नहीं हुए। 200 मीटर पाइपलाइन लीकेज है, इससे दो वार्डों में पानी भी नहीं पहुंच रहा है।
----------------
पिपरी गांव के स्वतंत्र राजपूत बताते हैं कि गांव में कहीं दो मीटर तो कहीं पांच मीटर सड़क क्षतिग्रस्त है। कुछ मोहल्लोंं में पाइपलाइन ही नहीं डाली गई है। कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
----------------
सलालपुरा के अरविंद कहते हैं कि गांव की कई मीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। घरों में पानी भी नहीं आ पा रहा है। हर घर नल योजना से पेयजल संकट से निजात की उम्मीद थी लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।
----------------
सलालपुरा के सुरजन बताते हैं कि गांव के मथुरा के मकान से बद्री के घर तक सीसी सड़क पूरी तरह उखड़ी है। रात के समय अंधेरे में बाइक सवार इन उखड़ी सड़कों में गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ।
----------------
बुड़ेरा गांव के जगन्नाथ कहते हैं कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया। कुछ स्थानोंं पर पाइपलाइन लीकेज होने से जलभराव हो रहा है। बच्चे दलदल में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
----------------
डिगरिया गांव निवासी भवानीदीन बताते हैं कि पाइपलाइन लीकेज होने से आधे गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे पेयजल संकट बना है। शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
----------------
एक नजर में योजनाएं व लागत
धवर्रा-सिजवाहा पेयजल परियोजना- 295,53 करोड़
शिवहार पेयजल परियोजना- 252.49 करोड़
सलइया पेयजल परियोजना- 223.14 करोड़
लहचूरा पेयजल परियोजना- 203.03 करोड़
कबरई पेयजल परियोजना- 128.58 करोड़
----------------

जिले में जल जीवन मिशन की पांच परियोजनाओं से संबंंधित 344 ग्रामों में 3,224 किमी की पाइपलाइन के सापेक्ष 3,205 किमी पाइपलाइन डालने का काम पूर्ण कराया जा चुका है। 1,12,032 गृह संयोजन पूर्ण कराए जा चुके हैं। पाइपलाइन डालने के दौरान जिले की 1,131 किमी सड़कों को क्षतिग्रस्त किया गया था। जिसके सापेक्ष 1,118 किमी सड़कों को दुरुस्त कराया जा चुका है। इसका सत्यापन भी कराया गया है। शेष सड़कों के पुनर्निमाण के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है। प्रधानों के साथ बैठक में पाया गया कि उनके गांवों में सड़कों का पुनर्निमाण कराया गया है लेकिन अभी भी कुछ सड़कों का काम बाकी है। जिस पर शीघ्रता से कार्यदायी संस्थाओं को काम करने के लिए निर्देशित किया गया है। -गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी, महोबा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed