सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Now wait for three days for cooking gas which used to be available in minutes

Mahoba News: मिनटों में मिलने वाली रसोई गैस के लिए अब तीन दिन का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Now wait for three days for cooking gas which used to be available in minutes
विज्ञापन
महोबा। ऑनलाइन बुकिंग, ओटीपी और फिर चंद मिनटों में मिलने वाली रसोई गैस को लेकर जिस संकट की खबरें आ रही हैं, उसका असर गैस एजेंसियों पर दिखने लगा है। एजेंसियों में गैस बुकिंग के लिए मारामारी है। हालात यह हैं कि अब ग्राहकों को दो से तीन दिन का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बुकिंग सीमा बढ़ने और तत्काल सिलिंडर न मिलने से लोगों में रसोई गैस को लेकर अफरातफरी की स्थिति बनी है जबकि अफसर गैस किल्लत जैसी स्थिति से मना कर रहे हैं।
Trending Videos

जनपद में इस समय 14 गैस एजेंसियां संचालित है। जिनमें इंडेन, भारत और एचपी जैसी कंपनियां ग्राहकों को सेवाएं दे रही हैं। रोजाना सुबह एजेंसियों पर ग्राहकों की लंबी लाइन लग रही है जबकि कुछ दिनों पहले यह स्थिति नहीं थी। लोगों के मोबाइलों पर ओटीपी नहीं आ रही है। नतीजा यह है कि वह अब एजेंसी पर जाकर ऑफलाइन बुकिंग करा रहे हैं। इससे दो से तीन दिन के बाद उन्हें सिलिंडर मुहैया हो जाए। एजेंसियों को भी गैस सिलिंडर की आपूर्ति में कटौती शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में महोबा गैस एजेंसी के संचालक राजेंद्र गुप्ता कहते हैं कि अफवाह के चलते लोग 25 दिन से पहले ही बुकिंग कराने के लिए आ रहे हैं, जिस कारण यह भीड़ दिख रही है। ग्राहकों को सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। गैस लेने के लिए पहुंचे शहजाद, मुन्ना, रवि ने बताया कि उन्हें गैस बुकिंग पर्ची मिल तो गई है लेकिन जब वह गैस लेने के लिए पहुंचे तो सिलिंडर खत्म हो चुके थे इसलिए उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका।


उपभोक्ताओं ने बताई परेशानी
शहर के भटीपुरा मोहल्ला निवासी अकील खान ने बताया कि घर में गैस खत्म होने वाली है। 25 दिन भी हो चुके हैं। वह बुधवार की सुबह से करीब 15 बार बुकिंग नंबर ट्राई कर रहे हैं लेकिन ओटीपी नहीं मिल रही है। जिस कारण बुकिंग कंफर्म नहीं हो रही है। वह सुबह आठ बजे आकर लाइन में लग गए लेकिन ऐसी भीड़ है कि 11.30 बजे तक बुकिंग नहीं हो सकी। वापस घर जा रहे हैं, बृहस्पतिवार को फिर प्रयास करेंगे।
शहर के छिपयाना मोहल्ला निवासी रामकुमारी बताती हैं कि वह करीब तीन दिन से ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया का प्रयास कर रही हैं लेकिन नंबर नहीं लग रहा है। बुधवार को वह एजेंसी पहुंची तो इतनी भीड़ है कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अपनी उपभोक्ता बुक जमा कर दी है और बुकिंग का प्रयास कर रही हैं, इससे गैस सिलिंडर मिल सके। महिलाओं के लिए अलग से लाइन नहीं लग रही है, इससे और भी समस्या है।
काॅमर्शियल सिलिंडर की भी दिक्कत जारी
महोबा। परमानंद चौराहे के पास रेस्टोरेंट चलाने वाले रामजी व विनोद ने बताया कि काॅमर्शियल गैस सिलिंडर लेने में भी एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अभी तक सिलिंडर तुरंत मिल जा रहे थे लेकिन अब गैस संकट के कारण दिक्कत उठानी पड़ रही है। काॅमर्शियल के साथ ही केवाईसी कराने वाले उपभोक्ता भी इस भीड़ में फंसकर अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। एजेंसियां भी रसोई गैस पर ध्यान दे रही हैं, इस कारण काॅमर्शियल ग्राहकों का नंबर भी नहीं आ रहा है।
गैस किल्लत की अफवाह को लेकर उपभोक्ता परेशान दिख रहे हैं। गैस संकट की स्थिति जनपद में नहीं है। व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए और उन्हें समय से गैस सिलिंडर मिलता रहे। -राजीव तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed