सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Special train will run between Prayagraj and Delhi

Mahoba News: प्रयागराज से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Prayagraj and Delhi
विज्ञापन
महोबा। दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इन ट्रेन के संचालन की समय-सारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेन महोबा के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना होगी।
Trending Videos

झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज-मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।
यह ट्रेन प्रयागराज रेलवे स्टेशन से 15 मार्च से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी जबकि हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से 16 मार्च से 29 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व सोमवार को संचालन किया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन 31 फेरे लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 डिब्बे वाली इस ट्रेन में दो एसएलआरडी कोच, आठ सामान्य, एक एसी तृतीय और एक एसी प्रथम सह द्वितीय कोच मौजूद रहेंगे। प्रयागराज रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 3.25 बजे चलेगी। जो महोबा रेलवे स्टेशन पर 8.23 बजे, कुलपहाड़ में 8.42 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर रात दो बजे और महोबा रेलवे स्टेशन पर रात 2.40 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed