फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Patients with fever and cough predominated at the health fair.

Mahoba News: आरोग्य मेले में बुखार, खांसी के मरीज रहे ज्यादा

Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Patients with fever and cough predominated at the health fair.
अजनर (महोबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर, अकौना और खमा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बुखार, खांसी आदि बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों की टीम ने 156 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार के निर्देशन व सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी अजनर में में डॉ. रामकुमार, एएनएम नीतू, स्टाफ नर्स भगवती, शैलेंद्र द्विवेदी और अरुण की टीम ने 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पीएचसी खमा में में डॉ. पवन राजपूत, डॉ. प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. जेपी पस्तौर, डॉ. शैलेंद्र सिंह व स्टाफ नर्स किरन ने 52 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी।
विज्ञापन

पीएचसी अकौना में 51 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, स्वच्छ व उबला हुआ पानी पीने और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed