सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Platelets falling in viral fever

Mahoba News: वायरल बुखार में गिर रही प्लेटलेट्स

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Platelets falling in viral fever
फोटो 26 एमएएचपी 14 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रामक बीमारियों के मरीज। संवाद - फोटो : निशानगाड़ा रेंज के नवीनपुरवा में वन विभाग द्वारा पिंजरे में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
महोबा। तापमान में बदलाव से वायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं। साथ ही लिवर में भी सूजन हो रही है। इस तरह के 40 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर उन्हें दवाओं के साथ परहेज बता रहे हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1,200 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इन दिनों बुखार और लिवर संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि बदलते मौसम में अक्सर प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने लगती है। इससे शरीर को बीमारियां तेजी से चपेट में लेती हैं। इन दिनों डेंगू, मलेरिया का असर नहीं है बल्कि वायरल बुखार मरीजों को ज्यादा परेशान कर रहा है। जिन मरीजों को पांच दिन तक बुखार बना रहता है ऐसे मरीजों में प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर सही उपचार लेने से मरीज ठीक हो रहे हैं। कई मरीज ऐसे भी आ रहे हैं जिन्हें बुखार के बाद पेट दर्द की समस्या सता रही है। ऐसे मरीजों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed