{"_id":"6a5a75ec748709367600d4c9","slug":"prakhar-singh-secured-the-384th-all-india-rank-in-neet-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127169-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: प्रखर सिंह को नीट में ऑल इंडिया में मिली 384वीं रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: प्रखर सिंह को नीट में ऑल इंडिया में मिली 384वीं रैक
विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 20 परिचय-प्रखर सिंह का मुंह मीठा कराते माता-पिता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कुलपहाड़/बेलाताल/श्रीनगर। नीट की परीक्षा में मेधावियों ने सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। अब जनपद के होनहार एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनेंगे। मेधावियों के घरों में जश्न का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा है। शहर के प्रखर सिंह ने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया स्तर पर 384वीं रैंक हासिल की है। वहीं दीपक और नितिन ने भी नीट में सफलता पाई है।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी शिक्षक शिवविजय सिंह के बेटे प्रखर सिंह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी हैं। उनकी शिक्षा शहर के केंद्रीय विद्यालय से हुई है। उन्होंने इसी वर्ष सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98.2 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया था जबकि हाईस्कूल में उन्होंने 95.4 फीसदी अंक हासिल किए थे। उन्होंने सेल्फ स्टडी कर तैयारी की और नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 384वीं रैंक हासिल की जबकि जनरल श्रेणी में 245वीं रैंक मिली। प्रखर सिंह ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान हिंदी विषय छोड़कर गणित व जीव विज्ञान विषय लिए थे। इससे वह जेईई और नीट की तैयारी साथ-साथ करते रहे। उन्होंने इस वर्ष जेईई एडवांस की भी परीक्षा दी। जेईई एडवांस में भी उन्हें 670वीं रैंक मिली और आईआईटी कानपुर मिला। प्रखर की सफलता से परिजनों में उत्साह का माहौल है। प्रखर ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन छह-सात घंटे सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है।
श्रीनगर संवाद के अनुसार, मोहल्ला बजरंग कॉलोनी निवासी शिक्षक लखनलाल वर्मा के बेटे दीपक वर्मा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें ऑल इंडिया में 32,446वीं रैंक मिली जबकि अनुसूचित जाति श्रेणी में 867 रैंक प्राप्त की। दीपक वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा आजाद कांवेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल से हुई जबकि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा श्रीनगर से प्राप्त की। इसके बाद वह नीट की तैयारी के लिए जनपद कानपुर चले गए। उनका तीसरे प्रयास में एमबीबीएस में चयन हुआ। इससे पूर्व लखनलाल वर्मा की बेटी आरती ने 2017 में और बेटे रोहित ने 2025 में नीट परीक्षा पास की थी। अब उनके छोटे बेटे दीपक ने नीट की परीक्षा पास की। दीपक की मां ममता देवी ब्लॉक जैतपुर में आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। दीपक ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर समाजसेवा करेंगे। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार ब्लॉक जैतपुर के स्यावन गांव निवासी विनोद कुमार के बेटे नितिन कुमार ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। वर्तमान में विनोद कुमार बच्चों की पढ़ाई के लिए वर्ष 2014 से परिवार समेत जैतपुर में रहते हैं। नितिन की मां रामकुमारी ने बताया कि बेटा पांच वर्ष से बाहर रहकर तैयारी कर रहा था। अब नीट की परीक्षा में सफलता मिलने पर वह एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा।