{"_id":"6a5a7967c87aa8dfa700c774","slug":"school-bus-dangles-from-culvert-villagers-rescue-children-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127149-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्कूली बस पुलिया से लटकी, ग्रामीणों ने बच्चों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्कूली बस पुलिया से लटकी, ग्रामीणों ने बच्चों को बचाया
विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 03 परिचय-रूरीकलां गांव के पास इस तरह पुलिया में लटकी बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/महोबकंठ। थाना महोबकंठ के रूरीकलां गांव में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूली बस पुलिया से लटक गई। बस में सवार 20 से 25 बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह महोबकंठ क्षेत्र में एक निजी स्कूल के वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की चार दिन में दूसरी घटना है।
मंगलवार 14 जुलाई को भी इसी विद्यालय का एक वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वसंत वेली पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार सुबह बच्चों को लेने रूरीकलां गांव गई थी। बस चालक एक बच्चे को लेने के लिए स्टार्ट बस खड़ी कर गांव के अंदर चला गया। आरोप है कि चालक ने बस का हैंड ब्रेक नहीं लगाया था। इस दौरान बस धीरे-धीरे पीछे जाने लगी और पुलिया के किनारे पहुंचकर नीचे लटक गई। बस को खाई की ओर झुकता देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहस दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्राम प्रधानपति संजू ने ग्रामीणों की सूझबूझ की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक दिलीप गुप्ता ने कहा कि बस में नियमित सहायक भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि देरी के कारण आज सहायक नहीं जा सका था।
प्रबंधक दिलीप गुप्ता के अनुसार, एक बच्चा छूट जाने पर चालक उसे लेने गया था। बस बैक होने पर चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया और बच्चों को उतारा। बाद में बस बैक करते समय एक पहिया पुलिया के नीचे चला गया। महोबा के एआरटीओ दयाशंकर ने बताया कि बस की फिटनेस, बीमा, परमिट और प्रदूषण समेत सभी कागजात दुरुस्त पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच की जा रही है और बिना फिटनेस व परमिट के चलने पर पूरी तरह रोक है।