{"_id":"69f3a444b98f81bd9b0a8bd4","slug":"sdrf-conducted-a-four-hour-search-operation-in-the-mine-but-the-youth-was-not-found-mahoba-news-c-225-1-mah1012-124813-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खदान में चार घंटे एसडीआरएफ का सर्च आपरेशन, नहीं मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खदान में चार घंटे एसडीआरएफ का सर्च आपरेशन, नहीं मिला युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 01 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई स्थित रमकुंडा पहाड़ की 300 फीट गहरी बंद खदान में कूदने वाले युवक का पता बृहस्पतिवार की शाम तक नहीं चला जबकि उसको खोजने के लिए बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम के जवानों ने चार घंटे तक पानी की गहराई में 25 फीट जाकर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तब टीम ने हाथ खड़े कर दिए और बताया कि पानी की गहराई करीब 100 फीट या इससे अधिक है। ऐसे में इतना नीचे नहीं पहुंचा जा सकता है। फिलहाल 33 घंटे के सर्च आपरेशन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है।
कस्बा कबरई के आंबेडकर नगर निवासी अशोक शर्मा (45) ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे रमकुंडा पहाड़ स्थित करीब 300 फीट गहरी व बंद पड़ी पानी से भरी खदान में छलांग लगा दी थी। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पूछताछ में युवक के भाई धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि घरेलू कहासुनी होने के बाद अशोक गुस्से में घर से निकला गया और यह कदम उठा लिया। पुलिस ने तत्काल स्थानीय तैराकों को बुलाकर पानी से भरी खदान में उतारा और तलाश शुरू कराई लेकिन बुधवार की शाम तक सफलता नहीं मिली। ऐसे में एसडीआरएफ लखनऊ को सूचना दी गई।
बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ से एसडीआरएफ टीम कबरई स्थित खदान पहुंची। टीम के विशेष तैराकों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ पानी में छलांग लगाई। युवक की तलाश के लिए सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान टीम के जवानों ने खदान के पानी में जाल भी डाला। चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम खाली हाथ ही पानी से बाहर निकल आई।
थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि टीम ने बताया कि वह केवल पानी में अधिकतम 25 फीट की गहराई तक जाकर ही खोजबीन कर सकते हैं। युवक की तलाश के लिए 25 फीट तक खोजबीन की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे अधिक गहराई में एसडीआरएफ की टीम नहीं जा सकती हैं। खदान की गहराई करीब 100 फीट से अधिक है। चार घंटे तक खोजबीन करने के बाद टीम वापस थाने पहुंची।
Trending Videos