फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Students' undergraduate admissions stalled due to a glitch in the Samarth portal.

Mahoba News: समर्थ पोर्टल की खामी से छात्रों के स्नातक में प्रवेश अटके

Sun, 12 Jul 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Students' undergraduate admissions stalled due to a glitch in the Samarth portal.
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक (यूजी) प्रवेश प्रक्रिया तकनीकी खामी के कारण इस साल भी अटक गई है। समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कंफर्म न होने से दो माह बाद भी दाखिला अंतिम रूप नहीं ले सका है। प्रवेश सुनिश्चित न होने से सैकड़ों छात्र-छात्राएं फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं। बीयू ने यूजी और पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया माह मई के प्रथम सप्ताह में शुरू की थी। शुरुआत से ही समर्थ पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के कारण अभ्यर्थियों को आवेदन भरने में परेशानी हुई। इससे विश्वविद्यालय को कई बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। व्यावसायिक यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 19 जून को कराकर 20 जून को परिणाम भी जारी कर दिया गया जबकि बीए, बीएससी व बीकॉम जैसे सीधे प्रवेश वाले पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथि लगातार बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का दावा है कि अगस्त के मध्य तक नियमित कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। हालांकि जमीनी स्थिति अलग है। विवि के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय का कहना है कि समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कंफर्म होने में तकनीकी समस्या आ रही है। इसे दूर कराने के लिए समर्थ की तकनीकी टीम से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed