{"_id":"69c034e590dbc23be10e89be","slug":"women-took-out-a-public-awareness-scooty-rally-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123589-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महिलाओं ने निकाली जन जागरण स्कूटी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महिलाओं ने निकाली जन जागरण स्कूटी रैली
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रामनवमी उत्सव समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए रविवार को शहर में जनजागरण स्कूटी रैली निकाली गई। यह रैली महिला सशक्तीकरण और रामनवमी के त्योहार को जोश के साथ मनाने का संदेश देती रही।
जनजागरण स्कूटी रैली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई। जो मुख्य बाजार, ऊदल चौक, तहसील चौराहा, आल्हा चौक होते हुए गुजरी। तहसील चौराहे पर भव्य आरती की गई। समिति के संयोजक नीरज रावत ने बताया कि 27 मार्च को रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
नवीन गल्ला मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी। स्कूटी रैली में प्रियांशी आर्या, निधि रावत, विनीता गोयल, कात्यायिनी त्रिपाठी, प्रज्ञा द्विवेदी, कृष्णा तिवारी, समृद्धि यादव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।
Trending Videos