सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   50 thousand consumers took advantage of OTS

Mainpuri News: 50 हजार उपभोक्ताओं ने लिया ओटीएस का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
50 thousand consumers took advantage of OTS
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ताओं से वसूली के लिए संचालित बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) समाप्त हो गई है। जिले के 50 हजार उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ लिया है। इससे निगम को 44.88 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत मैनपुरी सर्किल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। हालांकि इससे पहले जनपद को दूसरा स्थान मिला था। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार योजना में विद्युत चोरी प्रकरणों में भी छूट का प्रावधान था। इसमें 2616 लोगों ने योजना का लाभ लेकर जुर्माना जमाकर बिजली चोरी के दाग से मुक्ति पाई है। इससे निगम को चार करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले में 1 लाख 9 हजार बकायेदार उपभोक्ता ओटीएस योजना की श्रेणी में आ रहे थे। योजना के तीनों चरणों में 50 हजार लोगों ने ही योजना का लाभ लिया है। उन्होंने कहा कि जिन बकायेदार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ नहीं लिया है, उनके खिलाफ होली के बाद वसूली अभियान शुरू किया जाएगा। बिल जमा न करने वालों के बिजली गुल होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed