{"_id":"6a3ac73b2a90077c32046be2","slug":"attempt-to-kill-a-woman-by-smothering-her-with-a-pillow-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161682-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तकिये से मुंह दबा कर महिला को मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तकिये से मुंह दबा कर महिला को मारने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना की रहने वाली महिला पर 20 जून की रात को उस समय जानलेवा हमला किया गया, जब वह गहरी नींद में सो रही थी। हमलावर ने तकिये से मुंह दबाया, मरा हुआ समझ कर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला चौथियाना की रहने वाली ललिता देवी ने बताया कि 20 जून की रात को वह घरेलू कामकाज निपटाने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई थीं। देर रात जब वह सो रही थीं, तभी कोई व्यक्ति कमरे में दाखिल हुआ और लाइट बंद कर दी। इसके बाद तकिये से उनका मुंह दबा कर मारने की कोशिश करने लगा। अचानक हुए हमले में वह बेहोश हो गईं। संभवत: हमलावर उन्हें मरा हुआ समझ कर वहां से भाग गया। तीन घंटे बाद उन्हें होश आया। इसके बाद कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की सत्यता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हमला करने वाला महिला को जानने वाला रहा होगा तभी रात को महिला के घर में बिना रोेकटोक प्रवेश किया। पहचान छिपाने के लिए लाइट बंद कर तकिये से गला दबाया। इंस्पेक्टर कोतवलाी फतेह बहादुर का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।