सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Statements of the accused recorded in the murder case of the former BJP district president.

Mainpuri News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हत्या कांड में आरोपियों के बयान दर्ज

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Statements of the accused recorded in the murder case of the former BJP district president.
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मदन चौहान हत्या कांड में मंगलवार को आरोपियों के बयान दर्ज कराए जाने की कार्रवाई पूर्ण की गई। न्यायालय ने मामले में सुनवाई के लिए अब 6 जुलाई की तारीख दी है। हत्याकांड एक जनवरी 2017 को भाड़े के शूटरों ने अंजाम दिया था।


एक जनवरी 2017 को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान अपने सेल्समैन जय कुमार के साथ करहल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर थे तभी हत्या करने आए भाड़े के चार शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। गोली लगने से मदन चौहान की मौत हो गई थी हमले में सेल्ममैन की भी मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने भाग रहे शूटरों का पीछा किया, इस दौरान एक शूटर नवनीत नेहरा निवासी मोदी नगर की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। तीन शूटर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड में पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की पत्नी की तहरीर पर शिवनाथ सिंह, विश्वनाथ सिंह, गुड्डू चौहान, मंगल सिंह, आशू गौर, रिंकू उर्फ आकाश, हनी उर्फ हरेंद्र, पंचम सिंह और गौरव गोस्वामी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सभी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है। सुनवाई डकैती कोर्ट के न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी कर रहे हैं। मंगलवार को हत्याकांड में आरोपियों की गवाही कराई गई। गवाही के बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed