सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Father dies of electrocution hours after seeing his daughter off.

Mainpuri News: बेटी को विदा करने के कुछ घंटों बाद करंट लगने से पिता की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Father dies of electrocution hours after seeing his daughter off.
फोटो 21 सुनील का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव देवकली निवासी एक पिता ने बेटी की विदाई का सपना तो पूरा कर लिया मगर कुछ ही घंटों बाद खेत पर करंट लगने से हुए हादसे में जान गंवा दी। घटना के बाद घर में खुशियों का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

कुरावली के गांव देवकली के रहने वाले 42 वर्षीय सुनील कुमार सिंह पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियों के परिवार के बीच हंसी खुशी रह रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच 21 जून को सुनील ने बड़ी बेटी साधना की शादी बेहद धूमधाम से की। रातभर जाग कर मेहमानों की आवभगत की, बेटी का कन्यादान किया। 22 जून को सुनील ने भरे मन से मगर मुस्कुराते हुए बेटी को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद देकर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की विदाई के बाद मेहमानों की विदाई के काम में व्यस्त हो गए। मंगलवार को कुछ फुर्सत मिली तो सुनील खेत पर पौध लगाने चले गए। खेत के पास लगे बिजली के खंभे में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से करंट प्रवाहित हो गया। सुनील करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगे। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने आकर उन्हें छुड़ाया। उपचार के लिए परिजन सीएचसी लेकर गए। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सुनील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। सुनील की मौत की खबर सुनते ही घर में खुशी का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

--------
ग्रामीणों का आरोप, विद्युत निगम की लापरवाही से हुआ हादसा
घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ग्रामीण आरोप लगा रहे थे। उनका कहना है कि हादसा विद्युत निगम की लापरवाही की वजह से हुआ है। गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की। बताया कि हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही है कभी कोई हादसा हो सकता है। तमाम शिकायतों के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना था कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो आज सुनील की जान न जाती।
-------
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
मेहनती किसान सुनील एक अच्छे पति, पिता होने के साथ ही मृदुभाषी भी थे। जिस वजह से गांव के लोग उन्हें पसंद किया करते थे। मृतक के चाचा राज कुमार ने बताया कि दर्दनाक हादसे में एक खुशहाल परिवार का मुखिया चला गया। पत्नी बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुनील अपने बच्चों से बेहद प्यार करता था, बेटी की विदाई के बाद वह बेहद खुश था, मगर उसे क्या पता था कि खुशियां अब ज्यादा समय के लिए नहीं हैं। हादसे के बाद मृतक के घर और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

फोटो 21 सुनील का फाइल फोटो

फोटो 21 सुनील का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed