सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Colors were showered along with the Radha-Krishna dola, devotees rejoiced.

Mainpuri News: राधा-कृष्ण के डोले के साथ बरसाया रंग, झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Colors were showered along with the Radha-Krishna dola, devotees rejoiced.
फोटो 20 रंगों से सराबोर होकर झूमते चतुर्वेदी समाज के लोग। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला सौतियाना स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर से सोमवार को राधा-कृष्ण का डोला निकाला गया। चतुर्वेदी समाज के लोगों ने फाग गीत गाए। श्रद्धालुओं ने भगवान पर रंग बरसाया और आरती उतारी। अगले दो दिनों में लोग रंगों से सराबोर रहेंगे।होली से पहले सोमवार को चतुर्वेदी समाज के लोगों ने श्री दाऊजी मंदिर में एकत्रित होकर होली फाग गायन किया। इसके बाद समाज के लोगों ने राधा-कृष्ण के साथ अबीर-गुलाल, रंग और फूलों की होली खेली। डोला मदार दरवाजा, लाल मठिया, चौथियाना, मिश्राना, कटरा, कृष्णा टॉकीज होते हुए प्राचीन श्रीगणेश मंदिर पहुंचा। यहां भगवान को विराजमान कराया गया। जिस मार्ग से भगवान का डोला निकला, वह मार्ग रंगों से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने अपने द्वार पर भगवान की आरती उतारी। श्रीगणेश मंदिर से भगवान का डोला बुधवार को इसी मार्ग से होकर वापस श्री दाऊजी मंदिर पहुंचेगा। इस दौरान मनोज मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, हरेश मिश्रा, अंकुर चतुर्वेदी, मयंक चतुर्वेदी, मुदित चतुर्वेदी, नीरज, प्रेमचंद्र, नितिन, सौमित्र, मयूर, नमन, हर्ष आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed