फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI news ambedkar park

Mainpuri News: चार विधानसभाओं के 40 गांव में आंबेडकर पार्कों का होगा विकास

Thu, 06 Aug 2026 01:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI news ambedkar park
मैनपुरी। जिला प्रशासन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के क्रियान्वयन में तेजी ला दी है। सभी चार विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों के प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद, समाज कल्याण विभाग ने चयनित गांवों में पार्कों के स्थलीय सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। इस सत्यापन प्रक्रिया के पूरा होने के उपरांत, धनराशि जारी की जाएगी और 40 गांवों में आंबेडकर पार्कों का विकास कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

योजना के तहत, मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से 10-10 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आग्रह किया था। इसी क्रम में, मैनपुरी, भोगांव, करहल और किशनी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों - जयवीर सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, तेज प्रताप सिंह और ब्रजेश कठेरिया - ने अपने-अपने क्षेत्रों में 10-10 गांवों में आंबेडकर पार्कों के विकास के लिए प्रस्ताव समाज कल्याण विभाग को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग अब इन प्रस्तावों के आधार पर गांवों का स्थलीय सत्यापन कर रहा है। इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रस्तावित पार्क योजना के मापदंडों पर खरे उतरते हैं या नहीं। सत्यापन कार्य पूरा होते ही, विभाग धनराशि जारी करेगा और संबंधित पार्कों में विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इस योजना से गांवों में आंबेडकर के प्रति सम्मान को और मजबूत करने तथा सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के लिए खर्च होंगे अधिकतम 10 लाख रुपये
शासनादेश के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना में एक गांव के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत यदि मूर्ति क्षतिग्रस्त है तो मूर्ति बदली जाएगी। इसके साथ ही यदि पार्क क्षतिग्रस्त है तो पार्क को जीर्णोद्धार होगा। बाउंड्रीवाल, पौधरोपण, रंगाई पुताई आदि की व्यवस्था की जाएगी।


डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी विधायकों ने अपने क्षेत्र के 10-10 पार्कों के विकास का प्रस्ताव दिया है। स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन का कार्य पूरा होते ही धनराशि जारी कर विकास कार्य कराया जाएगा।
अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed