{"_id":"6a7378e8f551c007b900dbfd","slug":"mainpuri-news-sunday-adaar-card-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-164205-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मैनपुरी, फिरोजाबाद में रविवार को भी बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मैनपुरी, फिरोजाबाद में रविवार को भी बनेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डाक विभाग आधार कार्ड के लिए चल रही मारामारी से जनता को राहत दिलाने जा रहा है। डाकघरों में आधार कार्ड के लिए उमड़ रही भीड़ को कम करने के लिए डाक विभाग ने मैनपुरी और फिरोजाबाद के डाकघरों में रविवार को भी आधार कार्ड बनवाने का निर्णय लिया है। इससे आम लोगों के साथ ही सेवारत लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर और बैंकों में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। इस समय सबसे अधिक आधार कार्ड की मांग बच्चों की है। डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डाक विभाग ने आधार कार्ड के लिए लोगों की सुविधा को देखते हुए मैनपुरी और फिरोजाबाद के प्रधान डाकघरों में रविवार को भी आधार कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय आम जनता और सरकारी कर्मचारियों दोनों की सुविधा के लिए लिया गया है। अवकाश के दिन आधार कार्ड बनने से उन लोगों को विशेष लाभ मिलेगा जो कार्य दिवसों में अपने काम के कारण समय नहीं निकाल पाते हैं। अब वे रविवार को अपने कार्य क्षेत्र से अवकाश होने पर अपने पाल्यों का आसानी से आधार कार्ड बनवा सकेंगे।
-- -
प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट और पार्सल की 24 घंटे होगी बुकिंग
डाक अधीक्षक ने बताया कि डाक विभाग ने अपनी सेवाओं में भी विस्तार किया है। मैनपुरी और फिरोजाबाद के प्रधान डाकघरों में स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग 24 घंटे कराई जा सकेगी। रविवार को भी डाक विभाग की इन दोनों सेवाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
-- -
विशेष अवकाश में ही रहेगा प्रधान डाकघर बंद
डाक अधीक्षक ने कि अभी तक डाक विभाग में सुबह 9 बजे से शाम आठ बजे तक ही स्पीड पोस्ट और पार्सल की सुविधा थी। लेकिन अब डाक विभाग ने लोगों की सुविधाओं को देखते हुए प्रधान डाकघर में विशेष अवकाश राष्ट्रीय पर्व और बड़े त्योहारों को छोड़कर 24 घंटे सेवा देने का निर्णय लिया है। विशेष अवकाश को छोड़कर अन्य दिनों में लोग डाकघर की 24 घंटे सेवाएं ले सके हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अंगूठा लगाकर ले सकेंगे भुगतान
डाक अधीक्षक ने बताया कि डाक विभाग ने पेपरलेस भुगतान की व्यवस्था भी की है। अब सभी डाकघरों में ई-केवाईसी के माध्यम से बिना फार्म भरे भुगतान लिया जा सकेगा। इसके साथ ही इंटरनेट बैंकिंग सुविधा को भी लागू किया गया है। घर बैठे लोग इंटरनेट बैंकिंग से भी लेन-देन कर सकते हैं।