फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI news electric fault light cut

Mainpuri News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से 250 गांवों की बिजली गुल

Thu, 06 Aug 2026 12:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI news electric fault light cut
दन्नाहार। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र दन्नाहार से निकली 33 केवी लाइन में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान नगला जुला के पास फॉल्ट आने से दन्नाहार, खर्रा और नगला जुला उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब एक बजे से बिजली गुल होने के कारण लगभग 250 गांवों के उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार नगला जुला की 33 केवी लाइन पर फॉल्ट आते ही एक ही पैनल से संचालित दन्नाहार और खर्रा उपकेंद्र भी बंद हो जाते हैं। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति भी अनावश्यक रूप से बाधित हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि दन्नाहार उपकेंद्र 132 केवी उपकेंद्र से बेहद कम दूरी पर स्थित होने के बावजूद उसे अलग पैनल से नहीं जोड़ा गया है, जिसके कारण हर बार नगला जुला लाइन में खराबी आने पर तीनों उपकेंद्र प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग की है कि नगला जुला की 33 केवी लाइन को अलग पैनल से जोड़ा जाए।

----
नगला जुला लाइन को अलग पैनल से जोड़ने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही अलग पैनल तैयार कर लाइन को उससे जोड़ दिया जाएगा, जिससे यह समस्या स्थायी रूप से दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कन्नौजिया, जेई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed