{"_id":"6a738e591993bcc3d5019aea","slug":"mainpuri-news-encrouchment-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-164204-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डीएम-एसपी के निर्देश के पांच दिन बाद भी अतिक्रमण कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डीएम-एसपी के निर्देश के पांच दिन बाद भी अतिक्रमण कायम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। कस्बे में सर्विस रोड पर लोगों और वाहनों का कब्जा बना हुआ है। कांवड़ यात्रा मार्ग से अब तक अतिक्रमण नहीं हट सका है। पांच दिन पहले जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए थे, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है।
30 जुलाई को डीएम और एसपी ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया था और अधीनस्थ अधिकारियों को सर्विस रोड सहित अन्य स्थानों पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का आदेश दिया था। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी सर्विस रोड पर गिट्टी, मौरंग, मिट्टी हटवाकर कांवड़ मार्ग को सुगम बनाने के कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। अतिक्रमण की वजह से सर्विस रोड पर लोगों के सामान और वाहन आज भी काबिज हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बावजूद जमीनी स्तर पर अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं दिखी। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।