सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news farmer suicide

Mainpuri News: फसल में नुकसान पर किसान ने की आत्महत्या

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news farmer suicide
विज्ञापन
बेवर। आलू की फसल में नुकसान होने पर किसान ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन को जानकारी मिली तो सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से किसान को सैफई भेज दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद सैफई में मृतक का पोस्टमार्टम हुआ लेकिन उसके दस्तावेज परिजन को अभी तक नहीं मिले। उन्होंने थाना बेवर में शिकायत देकर दस्तावेज दिलवाने की मांग की है।
Trending Videos

थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम घुटारा निवासी 35 वर्षीय किसान नीरज कुमार ने 10 बीघा खेत में आलू की फसल की थी। किसान को फसल में नुकसान हो गया और उसकी फसल से उसकी लागत भी नहीं निकल पाई। जिसकी वजह से वह तनाव में था। 11 मार्च को किसान अपने खेत पर गया और उसने तनाव और आर्थिक तंगी के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन को जानकारी मिली तो उसे सीएचसी बेवर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन नीरज को लेकर शाम 7:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। वहीं रास्ते में अस्पताल पहुंचने से पहले ही किसान की मौत हो गई। सैफई पहुंचने पर चिकित्सकों ने शव को कब्जे में लेकर सैफई पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मृतक केशव का 12 मार्च को पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतक के भाई मनोज ने बताया कि भाई के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अभी तक उसे पोस्टमार्टम से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। भाई मनोज ने थाना बेवर में शिकायत देकर दस्तावेज दिलवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed