फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news girl abducted

Mainpuri News: छात्रा को तमंचे के बल पर किया अगवा

Thu, 30 Jul 2026 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news girl abducted
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में 27 जुलाई को स्कूल से लौट रही एक छात्रा को दो मनचलों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। उन्होंने छात्रा को एक रेस्तरां में ले जाकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। मनचलों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 27 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। स्कूल से थोड़ी दूर पहुंचने पर साहिल और रिहान नाम के दो युवक, जो महमूद नगर के निवासी बताए जा रहे हैं, ने ई-रिक्शा को रुकवा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों युवक छात्रा को तमंचे के बल जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ ले गए। उन्होंने छात्रा को ज्योति टॉकीज के पास एक रेस्तरां में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसकी पिटाई भी की। करीब चार घंटे तक छात्रा को बंधक बनाकर परेशान किया गया। मनचलों ने छात्रा को यह भी धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में अपने घरवालों को बताया, तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर छात्रा के पिता ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों साहिल और रिहान के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना ने एक बार फिर शहर में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed