{"_id":"6a6a56c1270f74916c0ad25b","slug":"mainpuri-news-guru-poornima-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-163768-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: गुरु का पूजन कर लिया आशीर्वाद, मंदिरों और आश्रमों में गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: गुरु का पूजन कर लिया आशीर्वाद, मंदिरों और आश्रमों में गूंजे जयकारे
विज्ञापन
फोटो 13 श्री सूर्य मंदिर में गुरु पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर गुरु पूजन किया। शहर के श्री एकरसानंद आश्रम, श्री भीमसेन मंदिर, शीतला माता मंदिर, श्री हरदौल आश्रम, सूर्य मंदिर, कबीर आश्रम और कैलाश आश्रम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा।
पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्वामी एकरसानंद सरस्वती और स्वामी भजनानंद सरस्वती महाराज के श्रीविग्रह का षोडोषोपचार पूजन किया। ब्रह्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज के समाधि स्थल पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज के साथ दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने पूजन किया। श्रद्धालुओं ने महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज का भी पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वैद्य डॉ. संजीव मिश्रा, सूर्यकांत त्रिपाठी, राम खिलाड़ी यादव, पुरुषोत्तम गुप्ता, रज्जन गुप्ता, अतुल कृष्ण द्विवेदी, श्याम जी दीक्षित, नीरज बाबू, रामबदन पांडेय, प्रवीण पालीवाल आदि मौजूद रहे।
महारुद्राभिषेक के बाद किया गुरु पूजन
मोहल्ला गाड़ीवान स्थित श्री भीमसेन मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री भीमसेन महाराज का महारुद्राभिषेक और पूजन किया। इसके बाद ब्रह्मलीन गुरु लाल बिहारी शास्त्री, गुरु माता कृष्णा देवी और वानप्रस्थी आचार्य इच्छाराम द्विवेदी का गुरु पूजन किया गया। कार्यक्रम गुरु माता सुनीता द्विवेदी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के मंत्री वीर सिंह भदौरिया, कुंवर सिंह भदौरिया, सुरेश चंद्र बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू, आशुतोष तिवारी, सतेंद्र गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हवन में आहुतियां देकर मांगी सुख-समृद्धि
मोहल्ला गाड़ीवान स्थित श्री हरदौल आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में आहुतियां देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शिष्यों ने एकत्वानंद सरस्वती महाराज के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया। कार्यक्रम में सुरेशचंद्र राठौर, रमेश चंद्र राठौर, नारायण सिंह, नरेंद्र राठौर, किशन राठौर, अमर राठौर, लखन राठौर, उदय प्रताप आदि मौजूद रहे।
शिष्यों ने गुरु का पूजन कर लिया आशीर्वाद
पंजाबी कॉलोनी स्थित सूर्य मंदिर में आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी और आचार्य विमलेश त्रिपाठी के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने परंपरानुसार गुरु पूजन कर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर परिसर में भजन और धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में सूर्यकांत दीक्षित, अरविंद राठौर, हृदेश शुक्ला, श्याम जी त्रिपाठी, विनीत पाठक, जय प्रकाश सक्सेना, अजय दुबे अंजू, आरती दुबे आदि मौजूद रहे।
कबीर आश्रम में सत्संग और गुरु पूजन
कचहरी रोड स्थित कबीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम के महंत अमर साहेब की अध्यक्षता में गुरु पूजन और सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत अमर साहेब ने शिष्यों को सत्य, सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग, गुरु वंदना और संत-गुरुजनों की आरती हुई। देर शाम तक आश्रम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।