{"_id":"69b08cefb97e7c12360dd6f5","slug":"mainpuri-news-ratanesh-kumar-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-155417-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: रत्नेश कुमार की किताब को मिला कॉपीराइट पंजीकरण का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: रत्नेश कुमार की किताब को मिला कॉपीराइट पंजीकरण का अधिकार
मैनपुरी। कस्बा भोगांव निवासी गणित शिक्षक एवं स्वतंत्र शोधकर्ता रत्नेश कुमार की पुस्तक “सबसे छोटी संख्याएं लिखने के रत्नेश के तर्क को जांच के बाद भारत सरकार से कॉपीराइट पंजीकरण प्रदान किया गया है। यह कॉपीराइट संरक्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य है और विश्व के लगभग 181 देशों में प्रभावी माना जाता है। रत्नेश कुमार ने इसके लिए 10 मार्च 2025 को आवेदन किया था। 25 मार्च 2025 को उन्हें डायरी नंबर प्राप्त हुआ था। यह पंजीकरण उनके द्वारा प्रस्तुत एक गणितीय अवधारणा पर आधारित है, जिसमें दिए गए अंकों से सबसे छोटी संख्या बनाने के प्रचलित नियम की तार्किक पुनर्व्याख्या की गई है। गणित में यह पढ़ाया जाता है कि यदि दिए गए अंकों में शून्य शामिल हो तो सबसे छोटी संख्या बनाते समय शून्य को प्रारंभ में नहीं लिखा जाता। उदाहरण के लिए 0, 1, 2 अंकों से बनने वाली सबसे छोटी संख्या 102 मानी जाती है। जबकि रत्नेश कुमार के अनुसार अंकों को सीधे आरोही क्रम में लिखना अधिक प्राकृतिक और तार्किक है। उदाहरण के लिए 0, 1, 2 से बनने वाली तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या 012 तथा 0, 1, 2, 3 से बनने वाली चार अंकों की सबसे छोटी संख्या 0123 होनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।