सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news suicide

Mainpuri News: सफाईकर्मी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news suicide
फोटो42 सरमन लाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
किशनी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव लैगांव निवासी सफाईकर्मी ने सोमवार रात घर के कमरे में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पत्नी बच्चे के साथ जनपद इटावा एक शादी समारोह में गई थी, मंगलवार सुबह जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।गांव लैगांव निवासी 43 वर्षीय सरमन लाल गांव जखा में सफाईकर्मी थे। सोमवार को पत्नी ममता व बच्चे उमरैन जनपद इटावा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। सरमन घर में अकेला था, रात में किसी समय उसने छत पर लगे पंखा के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह जब सरमन काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने जंगले से झांक कर देखा। कमरे में उसका शव फंदे पर लटका था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। ग्रामीणों में चर्चा थी कि शादी में जाने से पहले पत्नी से शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। संभवत: इसी वजह से गुस्से में आकर सफाई कर्मी ने खुदकुशी की है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed