{"_id":"69c0d88fb2c4366b4e079eb3","slug":"misbehaved-from-seven-year-old-girl-in-mainpuri-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सात साल की बच्ची से दरिंदगी, परिजनों को इस हाल में मिली मासूम; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सात साल की बच्ची से दरिंदगी, परिजनों को इस हाल में मिली मासूम; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी में सात साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना सामने आई है। परिजन जब घर लाैटे तो मासूम का हाल देख दंग रह गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को आरोपी सात साल की बालिका को धोखे से अपने साथ ले गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजन जब मुंडन कार्यक्रम से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। आरोपी से पूछा तो उसने गाली-गलौज की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को वह बच्चे का मुंडन कराने के लिए गए थे। सात वर्षीय पुत्री घर पर थी। इस बीच आरोपी प्रदीप उर्फ शेरा उनके घर आया बेटी को कुछ सामान मंगाने की बात कह कर साथ ले गया। आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया। वह जब पत्नी बच्चों के साथ घर लौटे तो बेटी ने सारी घटना बताई, जसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब आरोपी से पूछा तो वह गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर उतारू हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कक्षा तीन की छात्रा है पीड़िता
परिजन ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता सात वर्षीय बच्ची एक प्राथमिकी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। बच्ची का उपचार चल रहा है। उधर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
Trending Videos