फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Speeding Truck Hits Bike, Woman Killed; Villagers Block GT Road

मैनपुरी में रफ्तार का कहर: ट्रक ने रौंद दी बाइक, मां की मौत और बेटे की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने लगा दिया जाम

Mon, 13 Jul 2026 02:40 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

भोगांव के अरमसराय के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया और अधिकारियों को बुलाने की मांग की।

विज्ञापन
Speeding Truck Hits Bike, Woman Killed; Villagers Block GT Road
ग्रामीणों ने लगा दिया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम लालापुर निवासी करीब 50 वर्षीय मीरा देवी पत्नी रामप्रकाश अपने पुत्र सनी के साथ मैनपुरी से रिश्तेदारी से लौटकर बाइक से घर आ रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक जीटी रोड पर अरमसराय के समीप पहुंची, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मीरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र सनी घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला का शव जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई। जाम लगने से जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस प्रशासन उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed