सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Uttar Pradesh is among the top three states in the country

Mainpuri News: देश के तीन शीर्ष राज्यों में शामिल हुआ उत्तर प्रदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 19 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh is among the top three states in the country
फोटाे 39 कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक भोगांव। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि वर्ष 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास हुआ। जो प्रदेश कभी बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था। आज वही प्रदेश देश के शीर्ष तीन राज्यों में विकास की दृष्टि से अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। आज उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे निर्मित किए गए हैं। 22 से अधिक एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रदेश में हुआ या वह निर्माणाधीन हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे प्रदेश को नई गति दे रहे हैं। व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।उन्होंने कहा कि आज निवेशक बिना किसी भय के प्रदेश में निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं। निवेश के क्षेत्र में प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। नोएडा आज मोबाइल निर्माण का एक वैश्विक केंद्र बन चुका है। देश में बिकने वाले लगभग 50 प्रतिशत मोबाइल फोन का निर्माण अकेले नोएडा में हो रहा है। किसानों के लिए सिंचाई हेतु नलकूप की बिजली को निशुल्क कर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं बल्कि किसानों की आय और जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग तीन हजार करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं। केंद्र सरकार की योजनाएं, विधायक निधि, जिला पंचायत और अन्य स्रोतों से हुए विकास कार्यों को जोड़ें, तो लगभग चार हजार करोड़ से अधिक का विकास कार्य जनपद में हुआ है। पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, परियोजना निदेशक सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed