सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A meeting was held with bus owners to launch a village bus service.

Mathura News: ग्राम बस सेवा शुरु करने के लिए बस स्वामियों के साथ की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A meeting was held with bus owners to launch a village bus service.
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 को लेकर जनपद में जागरुकता बढ़ाई जा रही है। योजना का उद्देश्य गांव-गांव सस्ती और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
Trending Videos

एआरटीओ कार्यालय में बुधवार को इस संंबंध में प्राइवेट बस मालिकों के साथ बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन नीतू सिंह, प्रवर्तन प्रथम राजेश राजपूत, प्रवर्तन द्वितीय सत्येंद्र सिंह और क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने ग्राम पंचायतों को तहसील एवं मुख्यमंत्री मुख्यालय से जोड़ने की योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इच्छुक व्यक्ति 15 से 28 सीट क्षमता वाले (डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक) वाहन लगाकर अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। वाहन की अधिकतम आयु 8 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि अनुबंध अवधि 10 वर्ष तक होगी, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। योजना में वाहन स्वामियों को परमिट शुल्क में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी और वाहन मालिक निर्धारित सीमा तक किराया वसूल सकेंगे। साथ ही रूट, फेरे और समय का निर्धारण भी स्वयं कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया 15 से 45 दिनों में पूरी की जाएगी। इसमें 1500 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed