सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A pile of stones and dilapidated railings caused the accident.

मथुरा हादसा: रजबहे में किस तरह समा गई कार, कैसे हुई चार युवकों की मौत; सामने आई ये मुख्य वजह

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

सौंख बाईपास पर टूटी रेलिंग, गलत सांकेतिक बोर्ड और खराब रोड डिजाइन के कारण कार रजबहे में गिर गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई।

A pile of stones and dilapidated railings caused the accident.
फोटो 5 : सड़क किनारे लगे पत्थरों के ढेर 
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के सौंख गांव नगला देविया के पास रजबहे में कार गिरने से हुई दुर्घटना बदइंतजामी के चलते हुई। यहां बाईपास पर रेलिंग कई साल से जगह-जगह टूटी पड़ी हुई है। सड़क किनारे सिंचाई विभाग ने कई स्थानों पर पत्थरों के ढेर लगाकर छोड़ दिए हैं। इससे सड़क पर वाहन चालकों को मोड़ नजर नहीं आता है।
Trending Videos


बुधवार की रात हादसे में चार युवकों की मौत हुई थी। ग्रामीण गोविंद सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर बदइंतजामी से हादसे हो रहे हैं। बाईपास पर लगी रेलिंग को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है, वहीं सड़क किनारे रखे पत्थरों के ढेर हटाए नहीं गए हैं। सड़क किनारे पत्थरों के ढेर नहीं होते तो हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास सड़क मार्ग पर गलत लगा सांकेतिक बोर्ड
सड़क हादसे से चंद दूरी पर लगा सांकेतिक बोर्ड लोक निर्माण विभाग की लापरवाही दर्शा रहा है। आने वाले मार्ग की ओर गोवर्धन, मथुरा व सौंख को जाने का मार्ग दर्शा रखा है। बोर्ड को देखकर वाहन स्वामी दिशा भटक जाते हैं। कई बार वाहन आने वाले मार्ग पर पहुंच जाते हैं और लौटना पड़ता है। ग्रामीण कृष्णा कुंतल ने बताया कि बाईपास मार्ग पर घटनास्थल से चंद दूरी पर सांकेतिक बोर्ड लगा हुआ है, जो गलत है। उन्होंने सांकेतिक बोर्ड को सही कराने की मांग की है। संवाद


सीमा विवाद में उलझी गोवर्धन-मगोर्रा पुलिस
मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन बाईपास पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन और एक अन्य युवक की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शी गिर्राज सिंह ने बताया कि घटना के बाद पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शवों के पंचनामे की कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके एक घंटे बाद मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गोवर्धन और मगोर्रा पुलिस के बीच सीमा विवाद हो गया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत के हस्तक्षेप के बाद मगोर्रा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया।

ग्रामीण गिर्राज सिंह का कहना है कि इस सड़क पर साल में कई सड़क हादसे हो जाते हैं। गोवर्धन और मगोर्रा पुलिस का सीमा विवाद प्रत्येक घटना में सामने होता है। शव दो-दो घंटे सड़क पर रखे रहते हैं। ऐसे में थानों की सीमाओं का सीमांकन किया जाए। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल की सीमा को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। गोवर्धन व मगोर्रा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।


मददगार युवक का मोबाइल, रुपये चोरी
हादसे के बाद रजबहा में युवकों की जान बचाने के लिए कूदे दानवीर ने अपना मोबाइल फोन और लोअर उतार कर रजबहे के किनारे रख दिया। लोअर की जेब मे एक हजार रुपये भी रखे थे। जब दानवीर कार को सीधा कर शीशे तोड़कर चारों युवकों को बाहर निकालकर लाया और अपना सामान देखा तो वह नहीं मिला। दानवीर ने चोरी होने की तहरीर थाना मगोर्रा में दी है। संवाद


मददगारों को पुरस्कृत करने की मांग
गोवर्धन रजबहे में गिरी कार को सीधा करने के लिए आधा दर्जन ग्रामीण रजबहे में कूद गए। इनमें राजकुमार, दानवीर, राधा कुमार, नहना, कुकन सिंह, पप्पी सिंह शामिल रहे। इन्होंने पहले कार का शीशा तोड़कर फिर एक-एक करके चारों युवकों को बाहर निकाला। रालोद नेता सुरेश भगत ने मददगार ग्रामीणों को पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत करने की मांग की है। संवाद


सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद परिवहन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। एआरटीओ प्रवर्तन सतेंद्र सिंह ने ग्रामीणों ने वार्ता की। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग में जिस प्रकार मोड़ है, उसको देखते हुए बाईपास की डिजाइन गलत तरीके से की गई। घटनास्थल के आसपास प्रकाश व्यवस्था नहीं है। एआरटीओ ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क मार्ग में तीव्र मोड़ है। सड़क की डिजाइन सही तरीके से नहीं की गई। संवाद

प्रधान ने दिया एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन
चार युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सांकेतिक बोर्ड, हाईमास्क लाइट, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान मंजू चौधरी ने इन मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed