सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bliss of Holy Fellowship Surpasses Even That of Vaikuntha

Mathura News: बैकुंठ से भी श्रेष्ठ है सत्संग का सुख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bliss of Holy Fellowship Surpasses Even That of Vaikuntha
विज्ञापन
वृंदावन। गोरेलाल कुंज के महंत किशोरदास देव जू महाराज ने कहा कि बैकुंठ से भी अधिक सत्संग का सुख श्रेष्ठ है। संत महापुरुष पारसमणि हैं जो अंतर में व्याप्त दोषों का शमन कर शुष्क और उसर हृदय में भी भगवद तत्व रूपी बीज का रोपण कर देते हैं।
Trending Videos

यह बात उन्होंने दावानल कुंड स्थित करह आश्रम में विजय राघव सरकार के सानिध्य में करह बिहारी सरकार के अष्टदिवसीय 22वें सियपिय मिलन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। संत सद्गुरु दास महाराज व किशोरी शरण भक्तमाली ने कहा कि सत्संग का प्रत्येक क्षण अनंत प्रेम, माधुर्य और जीवन की सार्थकता प्रदान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ दास शास्त्री और अनुराग कृष्ण कन्हैया ने कहा कि उन्हीं का जीवन धन्य है, जिनके मानस में श्रीसीताराम विराजमान हैं। आचार्य पुंडरीकाक्ष, दिनेश शास्त्री, रामेश्वर दयाल तिवारी, रामकृपाल दास भक्तमाली, जयप्रकाश शास्त्री, राम अवतार शास्त्री, जगदीश शर्मा, संत सेवानंद ब्रह्मचारी, अनिल शास्त्री, विवेक शास्त्री, अखिलेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed