सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clothing merchant beaten

UP: वृंदावन के पोशाक व्यापारी को जान से मारने की धमकी, दहशत में पूरा परिवार; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के पोशाक व्यापारी को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Clothing merchant beaten
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर बाजार के पोशाक व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोपी और उसके दो साथियों ने बाजार में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पिछले एक माह से व्यापारी और उसके साथियों को धमकाए जाने के मामले में पीड़ित व्यापारी ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगी है।
Trending Videos


बिहारीपुरा निवासी मुरली मनोहर शर्मा श्रीबांकेबिहारी मंदिर के मुख्य बाजार में मुकुट शृंगार एवं पोशाक की बीस साल से दुकान कर रहे हैं। पोशाक व्यापारी ने सेवाकुंज निवासी आदित्य द्विवेदी और उसके दो साथियों पर आरोप लगाया है कि वह पिछले एक माह से वह उन्हें और उनके साथियों को फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी देते हुए चौथ मांग रहा है। मांग पूरी न होने पर आरोपी ने अपने सोशल मीडिया पर व्यापारी का फोटो लगाकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते गालियाें के स्टेटस लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फरवरी की दोपहर दो बजे मुख्य बाजार में वह अपने साथी अंकित शर्मा के साथ मौजूद थे तभी आरोपी आदित्य द्विवेदी वहां आ गया और चौथ की मांग करने लगा। इसके बाद 17 फरवरी को शाम चार बजे वनखंडी महादेव के समीप दो साथियों के साथ आरोपी पहुंचा और मारपीट कर चौथ मांगने लगा। जान से मारने की धमकी दी है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि पोशाक व्यापारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed